फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में दो छात्र लापता

Wed, 17 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। कस्बा कांधला से दो छात्र सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों ने दोनों छात्रों के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा कांधला के मोहल्ला नई बस्ती बाईपास रोड निवासी दिलशाद का 12 वर्षीय पुत्र साकिब और महताब का 13 वर्षीय पुत्र साहिल निजी स्कूल में कक्षा तीन के छात्र है। सोमवार को दोनों छात्र स्कूल से आने के बाद खाना खाकर मोहल्ले में ही खेलने के लिए चले गए। देर शाम तक भी दोनों छात्रों के घर वापस न आने पर परिजनों ने उनको तलाशना शुरू किया।

काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के अनुसार रिश्तेदारियों में भी दोनों छात्र नहीं पहुंचे है। मंगलवार को परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कर संदिग्ध हालात में लापता छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह का कहना है कि शीघ्र ही दोनों लापता छात्रों को बरामद कर लिया जाएगा। उनकी सघनता से तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें