फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, उज्जैन की घटना के बाद जिले में अलर्ट

Tue, 07 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।  लखनऊ में आतंकियों से एटीएस की मुठभेड़ और मध्य प्रदेश के उज्जैन में ट्रेन में हुए विस्फोट के बाद शामली में भी पुलिस अलर्ट हो गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एटीएस टीम की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के उज्जैन में ट्रेन में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आला अफसरों ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया था। शामली जिले में भी पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरतने का आदेश जारी किया, जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग की। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने एसटी तिराहे पर यात्री वाहनों की चेकिंग की। 

उधर, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से पुलिस को चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें