फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में किशोर से ठगी

Tue, 07 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में पीएनबी में कैश जमा करने आए एक किशोर से ठग दस हजार  रुपये  ठगी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

गांव भूतपुरी निवासी शुभम कुमार पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित एक दुकान में काम करता है। मंगलवार को वह पोस्ट ऑफिस में कार्यरत अजय कुमार के दस हजार रुपये पीएनबी मैन ब्रांच में जमा करने के लिए गया था। बैंक में लंच चल रहा था ।  एक व्यक्ति  बैंक में किशोर के पास आकर बैठ गया। उसने किशोर के एकाउंट में दस लाख रुपये जमा करने का झांसा दिया। किशोर ने अपना खाता बैंक में होने से इंकार कर  दिया, तो ठग ने अपने पास दस लाख रुपये बताते हुए कैश का पैकेट किशोर के हाथों में सौंप दिया। दस लाख रुपये किशोर को देकर ठग ने कहा कि यह कैश अपने खाते में जमा कर देना। अपना कैश देने के बाद उसने किशोर से किराए के लिए कुछ खुले पैसे मांगे। किशोर ने खुले पैैसे देने में असमर्थता जताई तो वह उससे दस हजार रुपये लेकर खुले करने के लिए बैंक के बाहर आ गया। वह काफी देर तक बैंक नहीं पहुंचा तो किशोर के होश उड़ गए। उसने हाथ में लिए पैकेट को फाड़कर देखा। उधर, कोतवाल मुनीषचंद शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें