फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम छलकाने वाले शिक्षकों पर कसी नकेल

Mon, 26 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झिंझाना। गांव डेरा बिरालियान के प्राइमरी स्कूल मेें जाम छलकाना शिक्षकों को भारी पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की। उसके बाद चार शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव याहियापुर के मजरा डेरा बिरालयान स्थित प्राइमरी पाठशाला में 21 सितंबर को शिक्षकों द्वारा शराब की और मांस का सेवन भी किया। ग्रामीणों ने मौके की वीडियो रिकार्डिंग कर ली थी और फोटो खींच लिए थे। रविवार को उक्त फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी और बीएसए को शिकायत पत्र भी भेजा। मामला सुर्खियां बनने पर बीएसए चंद्रशेखर ने जांच खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राय को सौंपी। 

सोमवार को जांच अधिकारी मनोज राय ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों और रसोई माता के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षकों ने स्कूल में शराब पी और मांस का सेवन भी किया। उन्होंने शिक्षक बिलम सिंह, इरशाद, लखेंद्र सिंह और एनपीआरसी प्रेमप्रकाश के निलंबन की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन


मामले की जांच करके बीएसए को रिपोर्ट भेज दी गई है। चार शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति जांच रिपोर्ट में की है। - मनोज राय, खंड शिक्षा अधिकारी 

स्कूल में शराब पीने और मांस खाने के मामले की शिकायत मिली थी। खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई कराई जाएगी। - चंद्रशेखर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें