फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंची सीबीसीआईडी की टीम

Tue, 07 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में पीड़ितों से बात करते सीबीसीआईडी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। एक साल पूर्व अकबरपुर सुन्हेटी के चर्चित गुड्डी हत्याकांड में सीबीसीआईडी की टीम कैराना में पहुंची। सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर ने कोतवाली में पीड़ित पक्ष के  बयान दर्ज किए। कैराना में चार अप्रैल
विज्ञापन

2016 को अकबरपुर सुन्हेटी निवासी गुड्डी का अपहरण हो गया था। आरोपियों ने गुड्डी की हत्या करके उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया था। शव को सहपत के पास यमुना में डाल दिया गया था।

दो दिन बाद गुड्डी का शव मिला था। इस   मामले में गुड्डी के पति संगत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी। इस मामले में      पुलिस ने दूसरे समुदाय के दो हत्यारोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के ही बयानों पर गुड्डी के परिवार के भी लोगों को सामूहिक दुराचार और हत्या के मामले में लपेट लिया     था। जिसके बाद भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कैराना पलायन   मामले में अकबरपुर सुन्हेटी निवासी गुड्डी की हत्या और उसके बाद पुलिस द्वारा गलत नामजदगी पर आपत्ति व्यक्त की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद 21 नवंबर 2016 की रात गुड्डी के जेठ ब्रह्मपाल की भी सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में भी दूसरे समुदाय के छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया था। गांव में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना भी की गई थी। शासन ने दोनों मामलों के अलावा इनसे जुड़े दो अन्य मामलों की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी थी। मंगलवार को सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर हरवीर सिंह कैराना कोतवाली पहुंचे, जहां पर उन्होंने गुड्डी हत्याकांड मामले में गुड्डी के परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि गुड्डी अपहरण, दुराचार और हत्या से जुडे़ हर व्यक्ति का बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें