फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेत खनन का धंधा जारी

Tue, 02 May 2017 12:25 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mining - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पुलिस-प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद अवैध रेत खनन का धंधा रुक नहीं पा रहा है। अवैध रेत खनन के कारण सरकार को राजस्व के रूप में काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही कई बार अवैध खनन को लेकर माफिया और ग्रामीणों के बीच संघर्ष के साथ ही मारपीट की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार सुबह यमुना तटबंध की ओर से आने वाले रास्तों पर अवैध रेत खनन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अवैध रेत से लदी 15 भैंसों और घोड़ा बुग्गी पकड़ी। पुलिस ने सभी बुग्गी चालकों को अवैध रेत खनन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे पुलिस ने अवैध रेत खनन के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने खुरगान बाईपास चौराहे पर यमुना से रेत चोरी करके आ रही 15 भैंसा व घोड़ा-बुग्गी पकड़ ली। पुलिस ने सभी बुग्गियों को कब्जे में लेकर उनको लेकर जा रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि रेत चोरी करने के आरोप में रतन, अलीशान, ब्रह्मपाल, कुरबान, इस्लाम, नरेश, राममेहर, नरेश, जब्बार, मुमताज व हनीफ निवासी खुरगान, श्रीनिवास, रामनिवास निवासी मंडावर, बिजेंद्र निवासी बधेव शामली व मलखान निवासी मलकपुर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। पुलिस ने कहा कि आगे भी अवैध रूप से रेत खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस किसी भी दशा में अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें