फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी में डाका डालने वाले बदमाश पकड़े

Sun, 29 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। हसनपुर लुहारी में डाली गई लाखों की डकैती के मामलेे में पुलिस ने छह ओर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 42 हजार रुपये और जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि डाका डालने में उन समेत 26 बदमाश शामिल थे। इस मामले का मास्टर माइंड अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी लकड़ी व्यापारी विनोद कुमार जिंदल व उनके किराएदार वीर सिंह के यहां 12 जनवरी की अलसुबाह पांच बजे डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट कर बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण आदि कीमती सामान लूट लिया था। घटना के विरोध में गुस्साए व्यापारियों ने चार दिनों तक बाजार बंद रखा। सीओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि इस घटना में शामिल चार बदमाशों आबिद, मुर्सलीन, नफीस, अनीस निवासीगण लुहारी को गत 17 जनवरी को 30 हजार व एक हजार सउदी रियाल, दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

गिरफ्तार बदमाशों से की गई पूछताछ में बदमाशों ने कुछ अन्य बदमाशों के नामों का खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को हसनपुर लुहारी से कालू उर्फ शहजाद पुत्र टुंडा यासीन के घर दबिश दी जहां पुलिस ने डकैती में लूटी गई रकम में से 15 हजार रुपये, एक देशी तमंचा, दो मोबाइल के साथ कालू उर्फ शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं छह हजार रुपयों के साथ खुर्शीद उर्फ गुडम पुत्र यूनुस, शोकीन उर्फ मोटा पुत्र इंतजार निवासी गण हसनपुर लुहारी, 6500 रुपये व एक तमंचे के साथ फरमान पुत्र हनीफ निवासी पीरजादान सरधना मेरठ, 6000 रुपये व एक छुरे के साथ मेहरबान पुत्र कालू निवासी दरोगा की कोठी खालापार मुजफ्फरनगर व नकीब पुत्र यूसुफ किदवई नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार फरमान व नकीब पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित है। आरोपियों ने डकैती में 26 लोगों का शामिल होना बताया है। इनमें से शादाब और वसीम खालापार अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चले गए हैं। गिरोह का मास्टर माइंड नफीस सपाटा खालापार बताया गाया है। सीओ भवन ने बताया यह गिरोह लखनऊ, मेरठ, मवाना में संगीन अपराध कर चुका हैं।

पकड़े गए सभी आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों ने बताया लुहारी में घटना को अंजाम देने के बाद छह बदमाश दो बाइक से  मुजफ्फरनगर चले गए थे, जबकि अन्य बदमाश लुहारी में ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें