फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिला चार लाख का डोडा-पोस्त 

Sun, 04 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली आदर्श मंडी पुलिस द्वारा पकड़ा गया नशीला पदार्थ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के  थाना आदर्श मंडी पुलिस ने होंडा सिटी कार में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा ढाई कुंतल डोडा पोस्त बरामद कर लिया। पुलिस को देख दो तस्कर कार से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डोडा पोस्त की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थाना आदर्श मंडी पुलिस को शुक्रवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस ने किरोड़ी गोहरनी चौराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को देखकर कार से दो लोग उतरकर भाग गए।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो  उसमें से 220 किग्रा डोडा-पोस्त बरामद कर लिया। शुरूआती जांच में इसकी कीमत चार लाख के करीब मानी जा रही है। एसओ एमएस  गिल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें