फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र की हत्या में पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गोहरनी रामगढ़ में हुई युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव गोहरनी और रामगढ़ में धर्मेंद्र पुत्र सदाराम को पड़ोस के ही कुछ लोगों ने घर से बुलाकर पीट दिया था।
विज्ञापन


बाद में उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता सदाराम की ओर से गांव निवासीस चमनलाल और पुत्रों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने रविवार शाम इसमें दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। देर रात्रि इस मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चारों आरोपियों से हत्या के संबंध में पूछताछ की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी चमनलाल पुत्र ब्रह्मपाल, जितेंद्र व सुरेंद्र पुत्रगण चमनलाल, पूरण पुत्र श्यामलाल का चालान कर दिया। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी का चालान कर दिया गया  है।
विज्ञापन


बाकि की तलाश की जा रही है। उधर, शामली कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बरला जट निवासी निर्देश के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर कोतवाली पुलिस नसे राशिद निवासी बरखंडी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें