फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बीते, पर नहीं पकड़ा हत्यारोपी

Fri, 22 Dec 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
बालिका उजमा की मां अकीला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के थानाभवन कस्बे के चर्चित उजमा हत्याकांड को पांच साल बीत गए। उजमा की नृशंस हत्या कर शरीर के कई टुकड़े कर दिए गए थे। घटना के कारण तनाव भी व्याप्त हो गया था, मगर वारदात को अंजाम देने वाला हत्यारोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हो सका।
विज्ञापन
कस्बा थानाभवन के मोहल्ला रेती निवासी खालिद की बेटी उजमा (11) 25 नवंबर 2012 को बाजार से सामान खरीदने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। अगले दिन घर के पास ही खंडहर में उजमा की सिर कटी लाश मिली थी, जिससे कस्बे में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। परिवार के लोगों ने बगैर सिर के उजमा का शव दफनाने से भी इंकार कर दिया था। वहीं, इसके एक दिन बाद उजमा का सिर प्लास्टिक के कट्टे में बंद जलालाबाद रेलवे स्टेशन के पास से बरामद हुआ था। इसके बाद ही उसका शव सुपुर्द ए खाक किया गया था। वहीं, पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सलीमुद्दीन उर्फ अलीमुद्दीन पुत्र फैजुद्दीन निवासी मनानकर हरिया थाना हनवारा जनपद गोदड़ा झारखंड को आरोपी बनाया था। आरोपी सलीमुद्दीन पीड़िता के घर के पास ही एक मस्जिद में मौलवी था। आरोपी सलीमुद्दीन के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल कर दी थी, लेकिन पांच साल बीतने के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ और न ही वह कोर्ट में पेश हुआ। इस कारण उजमा का परिवार आज भी इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहा है। पिता अमीर का कहना है कि हम तो थाने और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट काटकर थक गए हैं, मगर हमें इंसाफ नहीं मिल पाया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
बेटी को याद कर रो उठते हैं परिजन थानाभवन। उजमा के पिता खालिद और मां अकीला से जब हत्याकांड को लेकर बात की गई, तो उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग के लिए पुलिस अधिकारियों की हर चौखट पर गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बेटी को याद करके मां अकीला और अन्य परिजन फफक पड़े और बेटी का फोटो दिखाते हुए बोले कि हमें इंसाफ कब मिलेगा, कब पकड़ा जाएगा हत्यारोपी सलीमुद्दीन, कोई तो बता दे। मां अकीला ने बताया कि अब पुलिस के पास जाने से भी काम नहीं चल रहा है। 2014 में लगी आरोपी के खिलाफ चार्जशीट हत्यारोपी सलीमुद्दीन उर्फ अलीमुद्दीन के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने 2014 में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इसके अलावा सलीमुद्दीन पर एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ। वह अभी भी पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का काफी प्रयास हुआ, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें