फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 11 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Harsh firing Case - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हर्ष फायरिंग प्रकरण में पुलिस भले ही फरार आरोपियों को भूल गई हो, लेकिन पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे। इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

  सात फरवरी को कैराना में ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद हर्ष फायरिंग में बालक समी की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से ब्लाक प्रमुख के पति गय्यूर, इनाम धूरी, मुमताज, मुरसलीन, नफीस समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने वीडियोग्राफी व फोटो के आधार पर दस लोगों की पहचान भी की।   जिसमें से सहारनपुर के नकुड निवासी शादाब, गंगोह निवासी राकिब, खंद्रावली निवासी साकिब, असलम, भूरा निवासी अहसान की गिरफ्तारी की गई। बाद में दबाव पड़ने पर पुलिस ने नामजद पांच में से ब्लाक प्रमुख के पति गय्यूर अली और इनाम धूरी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

  11 फरवरी को इन दोनों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इसके बाद पुलिस इस प्रकरण को भूल गई। 11 फरवरी के बाद से इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं  हुई। अब मामले के तीन माह बीतने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। जबकि फरार आरोपियों को पुलिस ने चार्जशीट में शामिल नहीं किया है। उधर, इस मामले में पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि हर्ष फायरिंग प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें