फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़, हंगामा

Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
छेड़छाड़ का मामला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्राओं ने बाइक सवार मनचलों ने छेड़छाड़ की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने जमकर हंगामा किया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम नगर के मोहल्ला काकानगर के पास टीचर्स कॉलोनी है। शाम को कुछ लड़कियां ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। बताया जाता है उसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। लड़कियों ने विरोध किया आरोपी बाज नहीं आए। कुछ दूरी पर लड़कियों ने मौजूद लोगों को कहा तो उन्होंने मनचलों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सभी मौके से फरार हो चुके थे।

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होने की घटना पर लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली  पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। लोगों ने मामले में शिकायत पुलिस को की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें