फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का इलाज कराने आया, GMCH की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
घर से कुछ दूर मिली लाश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अस्पताल में अपनी बहन के इलाज कराने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जीएमसीएच 32 के ई ब्लॉक की चौथी मंजिल से गिरकर कुरुक्षेत्र के कनवर खेड़ी  निवासी राजेश (31) की  बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह हादसे की सूचना मिली। मौके पर जाकर जांच करने पर पता चला कि राजेश की बहन 6 जुलाई से अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल में बहन की देखरेख कर रहा था। राजेश ई ब्लाक की चौथी मंजिल से गिरा है जबकि उसकी बहन दूसरी बिल्डिंग में भर्ती थी। 

राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की जांच की जा रही है कि राजेश ने बिल्ंिडग से कूदकर जान दी या फिर उसको बिल्डिंग से गिरने के पीछ ेकिसी का हाथ तो नही  है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें