फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना और कांधला से हुआ था पलायन

Mon, 27 Mar 2017 12:12 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
getway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना और कांधला से एक संप्रदाय विशेष के दवाब में लोगों के पलायन का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा था। इसको कैराना सांसद हुकुम सिंह ने ही धार दिया था। फिर से सराफ से रंगदारी मांगे जाने के मामले में फुरकान का नाम आने से व्यापारी वर्ग सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन


वर्ष 1999 में फुरकान के भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बदला लेने के लिए फुरकान ने सन 2000 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जिसके बाद वह जेल चला गया। जेल से जमानत पर आने के बाद जरायम की दुनिया में कदम रखा। 

16 अगस्त 2014 को व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंघल की हत्या के बाद फुरकान का नाम सुर्खियों में छा गया।    इसके बाद पुलिस कप्तान ने
फुरकान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर आने के बाद फिर दो सितंबर 2016 को फुरकान ने बाजार बेगमपुरा में इलेक्ट्रानिक व्यापारी राजकुमार सिंघल की दुकान पर जाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी।  
विज्ञापन


   इस मामले में आज तक पुलिस उसको पकड़ नहीं पाई थी। इस घटना के बाद काफी दिन रंगदारी को लेकर कैराना शांत रहा। आखिरकार शुक्रवार को सराफ  रामअवतार से फुरकान ने दो लाख की रंगदारी मांग कर उसने सरेआम पुलिस को चुनौती दे डाली, जिसके बाद से हड़कंप मच गया। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करना ही होगा।

गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित 
कैराना। एसपी ने फुरकान को गिरफ्तार करने के लिए आठ टीमें गठित    कर दी है। पूरे आपरेशन की कमान एएसपी अनिल कुमार झा को सौंपी गई है। एएसपी ने कैराना में कैंप कर पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए रखे हुए हैं।  सराफ रामअवतार वर्मा से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के बाद एक बार फिर कैराना में दहशत का आलम है।

व्यापारियों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आठ टीमों का गठन कर दिया है। शनिवार रात में ही एएसपी अनिल कुमार झा व  क्राइम ब्रांच प्रभारी एपी भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ सीओ भूषण वर्मा से बंद आफिस में फुरकान को  पकड़ने के लिए रूपरेखा बनाई। इसके बाद सभी आठ टीमों ने पूरी रात खादर  क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों में भी    दबिश डाली। इसके अलावा पुलिस व क्राइम  ब्रांच रविवार को भी पूरे दिन दबिश डालती रही। एएसपी अनिल कुमार झा ने  बताया कि फुरकान को जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें