थानाभवन। जलालाबाद में आचार्य यशवीर के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जाम लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाभवन थाने में आठ नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में जाम लगाने, वाहनों में तोड़फोड़ करने व उपद्रव फैलाना दर्ज किया गया है।
रविवार को आचार्य यशवीर के बयान के विरोध में मुस्लिमों ने जलालाबाद के गंगोह चौराहे पर जाम लगाया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगाया गया और वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सोमवार को पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाभवन थाने में पुलिस ने कलीमउल्ला, नसीम, कादिर, वसीम, सलीम, मोनिस, शाहरूख, जावेद को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
साथ ही 150 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जलालाबाद पुलिस चौकी के एसएसआई सलीम अख्तर की ओर से दी गई तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाभवन एसओ कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ जाम लगाना, उपद्रव फैलाना व वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।