थानाभवन। डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। पीड़ित की ओर से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब डीजे पर डांस कर रहे कुछ युवकों में विवाद हो गया। गांव हरड़ फतेहपुर निवासी सुखवीर पुत्र पवन ने बताया कि डांस के दौरान कार्तिक पुत्र रमेश, गौरव पुत्र मुरली, कपाला पुत्र राजेश, जितेंद्र पुत्र तेलू ने मारपीट की।
घायल सुखवीर का परिजनों ने रात में ही एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। उधर, थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चोरी में दर्ज किया मामला ः खतौली। हाईवे पर भैंसी कट के पास हुई लूटपाट की घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया। थाना सरधना क्षेत्र के गांव भमोरी निवासी तिलकू पुत्र रामभूल बुधवार की सुबह बाइक से मुजफ्फरनगर अपनी बहन के यहां जा रहा था। हाइवे पर गांव भैंसी कट पर नकाबपोश बदमाशों ने तिलकू को रोक लिया। बदमाश तिलकू को भैंसी कट के पास से जंगल को जाने वाले एकांत रास्ते पर ले गए और लूट लिया।