फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धर्मस्थल का गेट तोड़ा

Tue, 07 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊन।  गांव हसनपुर में ग्राम प्रधान द्वारा भूमिया खेड़े पर बने मेन गेट को बंद करने पर गांव के लोगों में उबाल आ गया। गुस्साए लोगों ने प्रधान के    द्वारा बनाए गए गेट को तोड़ दिया। उधर, दो समुदायों में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने जाकर मामले को शांत किया। 
विज्ञापन


ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हसनपूर में गांव के लोग भुमिया   खेड़े की पूजा करते हैं। गांव का भूमिया खेड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थित है। सोमवार को    ग्राम प्रधान कासिफ खां ने भूमिया खेड़ा पर जाने वाले गेट को बंद कर दिया था। इसकी सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए  और हंगामा शुरू कर दिया।  गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के द्वारा बनाए गए गेट को तोड़ दिया। 

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस घटना की सूचना का पता लगते    ही ऊन पुलिस मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल लोगों को शांत कराया। इस संबंध में अभी       तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें