फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने भीड़ में पिता को बता दिया बदमाश

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नाला पटरी के पास मंगलवार को एक किशोर के सरेआम अपहरण करने के प्रयास की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। किशोर के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने कथित बदमाशों को भी दबोच लिया। पुलिस उन्हें थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि किशोर घर से 10 हजार रुपये और कार लेकर भागा था, उसका पिता उसे रोकने के लिए आया था।  
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे एक आल्टो कार सवार युवक और किशोर ने दो लोगों पर अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए हल्ला मचा दिया। जिस पर वहां भीड़ लग गई। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। जिस पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। 

पूछताछ अपने पर अपहरण के आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसका बेटा जो कि नाबालिग है, घर से दस हजार रुपये और आल्टो कार
लेकर घर से भाग आया। वह बेटे को रोकने के लिए आया था। किशोर से पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पिता का उसकी मां के साथ झगड़ा रहता है। वह मां के साथ नया गांव में अपने मामा के यहां पर आया हुआ था। वह शामली आया तो पिता ने उसके अपहरण का प्रयास किया। 
विज्ञापन


उधर, इस मामले मंे कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि दोनों पिता-पुत्र का पारिवारिक विवाद था। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया। किशोर को आगे इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें