फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों से लदा ट्रक पकड़ा, हंगामा

Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के पास गायों से लदा ट्रक रुकवा लिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, तो पता चला कि उक्त गायों को कामधेनु योजना के तहत करनाल से बहराइच ले जाया जा रहा था। तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि किसी वाहन में गौवंश को हत्या करने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके चलते कार्यकर्ताओं ने शामली रेलवे स्टेशन के पास मिनी ट्रक रुकवा लिया।

ट्रक चालक और उसके साथी ने बताया कि उक्त गाय कामधेनु योजना के तहत करनाल से बहराइच ले जा रहे हैं, मगर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मिनी ट्रक चालक से जानकारी ली, तो उसने गायों को लाने संबंधी कामधेनु योजना के कागजात भी दिखाए। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें