फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर कैमरे दुरुस्त करवाने के दिए निर्देश

Tue, 21 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को देखते हुए रेलवे आईजी संदीप खिरवार ने सोमवार औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान एसपी रेलवे, डीएसपी, एसएचओ व अन्य मुलाजिम भी शामिल रहे। प्लेटफार्म नंबर एक का मुआयना कर मुलाजिमों को सुरक्षा के मद्देनजर कड़े निर्देश दिए। उधर, स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान रेलवे आईजी को टिकट काउंटर के बाहर ही नशेड़ियों बेसुध हालत में दिखाई दिए।
विज्ञापन


उन्हें स्टेशन से बाहर करने के लिए निर्देश दिए। उसके उपरांत सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लेने के लिए कंट्रोल रूम पहुंचे। लेकिन स्टेशन पर लगे कैमरों में से ज्यादातर धुंधले होने पर रेलवे अफसरों को बुलाया और उन्हें कैमरों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि स्टेशन पर कैमरे ही खराब होंगे तो कैसे होगी सुरक्षा। अधिकारियों ने नए कैमरों के प्रपोजल तैयार होने की बात कही। आईजी संदीप खिरवार व एसपी रेलवे कुलदीप सिंह स्टेशन परिसर का जायजा लिया।

स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए औचक निरीक्षण किया गया है। इसमें कुछ अव्यवस्था मिली है और उन्हें जल्द ही दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे आईजी संदीप खिरवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें