फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचा पलविंदर उर्फ पिंदा

Thu, 19 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(ब्यूरो)। पंजाब की नाभा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा बृहस्पतिवार को भी कैराना कोर्ट में पेशी पर नहीं  पहुंचा। पलविंदर के नहीं आने पर कोर्ट ने अगली तारीख दो फरवरी नियत  की है।
विज्ञापन


विदित रहे कि 27 नवंबर को  पंजाब की नाभा जेल पर फायरिंग करके खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ सहित 6  कैदियों को जेल से भगाने के बाद घटना का मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा कैराना पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। कैराना पुलिस ने पिंदा से चार राइफलें और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया था। पुलिस ने पिंदा को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

इसके अगले ही दिन पंजाब पुलिस पिंदा को बी वारंट पर मुजफ्फरनगर जेल से अपने साथ पंजाब ले गई थी। तब से आज तक पंजाब पुलिस पिंदा को कैराना कोर्ट में उसकी तारीख पर पेश नहीं कर पाई। बृहस्पतिवार को भी पिंदा की कोर्ट में तारीख के बावजूद भी वह कोर्ट नहीं लाया गया। अब पेशी के लिए दो फरवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें