फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में हंगामा, महिला ने दूल्हे को बताया पति

Fri, 22 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव में आई बारात में उस समय बखेड़ा हो गया। जब एक महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताया। इतना ही नहीं महिला अपने साथ पुलिस लेकर भी पहुंची। बाद में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में फैसला हुआ।
विज्ञापन


आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव में आई बारात में महिला पहुंच गई। महिला ने दूल्हे को खुद का पति बताया। महिला ने एसपी से भी मामले की शिकायत की। जिस पर एसपी पुलिस भेजकर शादी रूकवा दी। बाद में पता लगा कि महिला दूल्हे के बड़े भाई की पत्नी है। जिसकी मौत हो चुकी है।

बड़े भाई की मौत के बाद परिजनों ने महिला का हाथ छोटे भाई के हाथ में दे दिया। महिला के तीन बच्चे हैं और वह अपने देवर से काफी बड़ी है। शादी में बखेड़ा होने पर लोगों ने भी महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला नहीं मानी। हंगामा होने पर दुल्हन पक्ष के लोग भी बिफर गए और उन्होंने बारात को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों की ओर से मौअज्जिज लोगों की मौजूदगी फैसला कराया गया। जिसमें दूल्हे पक्ष ने शादी में हुए खर्च दुल्हन पक्ष को दी। आदर्श मंडी एसओ अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि महिला ने एसपी से शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें