फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी के आवास के सामने से चुराते थे बाइक, धरे गए, तीन बाइक बरामद

Thu, 13 Oct 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। रामलीला मेले के दौरान सीओ सिटी आवास के सामने से बाइक चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटर साइकिलें बरामद हुई। आरोपियों में एक किशोर भी शामिल है, जो मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत के पास स्थित प्राइवेट स्कूल में 11 वीं का छात्र है। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार शाम एमएसके रोड पर एसबीआई शाखा के पास से अंकित उर्फ राजा पुत्र जगवीर, राहुल उर्फ राजपाल और अभिजीत उर्फ शैंकी निवासी गांव फतेहपुर तथा उस्मान पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला आजाद चौक मुरारी की चक्की को गिरफ्तार किया गया। 

इनके कब्जे से तीन मोटर साइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने उक्त मोटर साइकिलें एमएसके रोड पर सीओ सिटी आवास के सामने से चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित उर्फ राजा बीए (प्राइवेट) की पढ़ाई कर रहा है, जबकि एक किशोर भी शामिल है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाली प्रभारी सतीश राय भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें