फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुडै़ल का खौफ, घर छोड़ भाग रहे लोग

Fri, 11 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव बधुपुरा और बराला में चुड़ैल का खौफ बरकरार है। दहशत में दिन का चैन गायब है, तो रात की नींद उड़ी हुई है। समस्या से निजात पाने के लिए अब लोगों ने तंत्र मंत्र का सहारा लेना शुरू कर दिया। गांव के आधे से ज्यादा घरों में ताले लटके हैं।
विज्ञापन



युवतियों और महिलाओं के बाल (चोटी) काटने और कपड़े काटने की घटनाओं से घिरे बधुपुरा और बराला गांव के लोगों में काफी दिन से दहशत बनी हुई है। दिन तो जैसे तैसे कट जाता है, लेकिन रात में लोगों को पहरा देना पड़ रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर गढ़ी दौलत, सुन्हैटी, सहारनपुर के खेड़ा अफगान, देवबंद से मौलवी बुलवाए।


इन्होंने ग्रामीणों को पानी पढ़कर दिया, जिसका ग्रामीणों ने अपने घरों में चारों तरफ छिड़काव किया। इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने मकानों के दरवाजे पर टोना टोटका करते हुए नीम की टहनी भी लटका दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात करने वाला दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन



उधर, हाफिज शाहदीन, इकराम, इलियास, इरफान, सादिक, नूर हसन, मुजाहिर, गुलाम नबी, आरिफ, नाजिम और इमरान ने बताया कि चुड़ैल के खौफ की वजह से परिवार की महिलाओं और बच्चों का ज्यादा बुरा हाल है। इसी के चलते बच्चों और महिलाओं को रिश्तेदारियों में भेज दिया है। बधुपुरा गांव में आधे से ज्यादा मकानों पर ताला लगा हुआ है।


पुलिस-प्रशासन से नाराजगी
दोनों ही गांव के लोग पुलिस-प्रशासन से नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हम आफत में घिरे हैं और पुलिस-प्रशासन ने गांव में आकर समस्या तक नहीं पूछी। उधर, शुक्रवार को गांव में कैराना कोतवाली से कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और घटनाओं की जानकारी ली।

इंस्पेक्टर कैराना बीपी सिंह का कहना है कि ग्रामीणों में अजीब डर है। लोगों को समझाया जा रहा है कि चुडै़ल नहीं होती। यदि कोई घटना कर रहा है, तो उसके बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें