छेड़छाड़ में लाठी डंडे चलने के बाद सीएचसी पहुंचे घायल।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में ऊन चौकी क्षेत्र के गांव पिंडौरा में लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव पिंडौरा निवासी यूनुस पक्ष की मोहल्ले में परचून की दुकान है। उसी दौरान वहां पर एक लड़की दुकान पर सामान लेने के लिए गई।
बताया जाता है उसी दौरान रास्ते में बैठे तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। लड़की ने घर पर जाकर परिजनों को इस बारे में बताया।
किशोरी के परिजनों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष मारपीट को उतारू हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसमें हिसान गुलजार, शाहिद, समरीन, निसार, शौकीन, सद्दाम, मेहरबान, साजिदा, सहिस्ता, आजम सहित करीब एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें शामली सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। दोनों पक्ष दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।