फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थकों का पुलिस पर पथराव

Sun, 06 Dec 2015 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। फर्जी वोट डालने की सूचना पर गांव गढ़ी श्याम में पहुंची पुलिस पर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने पथराव कर दिया, जिसमें सीओ थानाभवन और उनके हमराह घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा करने वालों को खदेड़ा और प्रधान पद के एक प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि गांव गंगेरु के मजरे गढ़ीश्याम के प्राथमिक स्कूल के बूथ संख्या 6अ पर फर्जी मतदान हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मतदान केंद्र के पास से एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस का विरोध करने लगे। इसी बीच समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे प्रत्याशी के पति का पुलिस से तीखी झड़प हो र्गई।

 आरोप है कि लोगों ने इस दौरान पुलिस पर पथराव भी कर दिया, जिसमें सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती और उनके हमराह तनुुज कुमार पत्थर लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा कर रहे ग्रामीणों को दौड़ा लिया। प्रत्याशी के पति को हिरासत में ले लिया। बाद में खेद प्रकट करने पर लगभग 3 बजे के बाद एसपी के आदेश पर प्रत्याशी के पति और दूसरे युवक को छोड़ दिया गया। मामले में एसओ का कहना है कि विवाद बूथ से अलग गांव में हुआ था, जिसमें अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें