शामली रोडवेज बस स्टैंड पर बस की स्कार्पियो में टक्कर होने के बाद चालक ने बस परिचालक को पीट दिया। परिचालक ने थाने पहुंचकर चालक पर पीटकर नकदी छीनने और मशीन तोड़ने का आरोप लगाया।
बागपत के दोघट निवासी हरेंद्र रोडवेज परिचालक है। शनिवार को वह बस लेकर शामली आया था। अजंता चौक स्थित बस स्टैंड में बस ले जाते समय स्कार्पियो से टक्कर हो गई। आरोप है कि स्कार्पियो सवार लोगों ने हरेंद्र के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू दी तथा उसकी टिकट मशीन तोड़कर बैग में रखे करीब चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए।