फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गड़ा हुआ धन तेरा इंतजार कर रहा है’

Wed, 04 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के एक कथित तांत्रिक ने जमीन में गड़ा धन दिलाने के नाम पर हरियाणा के किसान से पांच लाख रुपये ठग लिए। करीब नौ महीने बीतने के बाद जब किसान को शक हुआ, तो वह तांत्रिक को तलाश करता हुआ यहां पहुंच गया। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तांत्रिक की तलाश में दबिश दी। 
विज्ञापन

  हरियाणा के समालखा थाना क्षेत्र के गांव नामुंडा निवासी राजेश कुमार करीब नौ माह पूर्व एक कथित तांत्रिक से मिला। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे बातों में बहलाकर कहा कि उसके मकान में करोड़ों हीरे और जेवरात दबे हैं। जिस पर राजेश लालच में आ गया। तांत्रिक ने उससे क्रिया करने के नाम पर दो दिन में पांच लाख ऐंठ लिए। दो दिनों तक तांत्रिक क्रिया करता रहा, लेकिन घर में कुछ नहीं निकला। जिसके बाद तांत्रिक फरार हो गया।   काफी तलाश करने के बाद राजेश को पता लगा कि कथित तांत्रिक कैराना कस्बे के एक मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहता है। जिस पर पीड़ित राजेश ने एसपी के सामने मामला रखा। 
विज्ञापन

  एसपी ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
  धोखाधड़ी का मामला, सपा नेता की तलाश 
शामली। धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे सपा नेता की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपी के न मिलने पर पुलिस बैरंग लौटना पड़ा। बुधवार को हरियाणा के चंादनी बाग थाने के एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामली कोतवाली पहुंची। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी उस्मान पुत्र नफीस वर्ष 2015 में धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा है। उसने फर्जी बैनामा कराकर जमीन बेची थी।   जिसकी रिपोर्ट चंादनी बाग थाने में दर्ज हुई थी। आरोपी उस्मान समाजवादी पार्टी का नेता है। हरियाणा पुलिस ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर तलाश में दबिश दी। इस दौरान उसके घर व दफ्तर पर छापा मारा गया, लेकिन आरोपी उस्मान भाग निकला। पुलिस ने कई अन्य संभावित ठिकानों पर भी उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिल सका। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।   कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि चांदनी बाग थाने की पुलिस टीम एक आरोपी की तलाश में यहां आई थी। वहीं सपा नेता उस्मान से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके मोबाइल पर भी कॉल की गई, लेकिन वह भी बंद मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें