फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर वैन चालक से मारपीट

Thu, 05 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
attack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। चौधरी चरण सिंह कालोनी स्थित ओशोदीप पब्लिक स्कूल में घुसकर कुछ युवकों ने वैन चालक से मारपीट कर दी। प्रिंसिपल और डायरेक्टर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक राजीव मित्तल ने बताया कि स्कूल की वैन के चालक का मंगलवार को सेंट आरसी स्कूल की वैन चालक से कुछ विवाद हो गया था। आरोप है कि बुधवार सुबह सेंट आरसी स्कूल की वैन का चालक अपने कुछ साथियों को लेकर स्कूल में आ घुसा। वहां उन्होंने हमारे स्कूल की वैन के चालक के साथ मारपीट की।

घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हो गया। उधर, स्कूल प्रबंधक राजीव मित्तल और प्रिंसिपल प्रियंका मित्तल ने बताया कि मामले में आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें