फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने की अश्लील हरकत

Fri, 26 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
शामली।  भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर पार्टी के कार्यकर्ता ने ही संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि भाजपा नेता ने कार्यकर्ता को कार में बैठाकर अश्लील हरकत की। इस मामले में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही पुलिस को शिकायती पत्र भेजा गया।   
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता के दो शिकायत पत्र व्हाट्सएप पर वायरल हुए। उनमें एक पत्र शामली कोतवाली प्रभारी और दूसरा पत्र भाजपा नगराध्यक्ष को संबोधित है। इस पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित कई पदाधिकारियों को भेजी गई। पत्र में भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि 21 मई की रात करीब नौ बजे वह माजरा रोड पर परचून की दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता कार से वहां पहुंचे और उसे अपने कार में बैठाकर माजरा रोड पर करीब 200 मीटर आगे ले गए। आरोप है कि भाजपा नेता ने उसके साथ अभद्रता की और अश्लील हरकत करते हुए कुकर्म का प्रयास किया। भला बुरा कहने के बाद उससे गाली गलौज की गई और फिर कार से नीचे उतार दिया।       
उधर,  इस मामले में भाजपा नेता का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, आरोप बेबुनियाद हैं। इसमें किसी की साजिश भी हो सकती है। वहीं, भाजपा के नगराध्यक्ष का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। आरोप सही है या गलत, इसका फैसला पार्टी अपने स्तर से जांच कराएगी।
विज्ञापन
   वर्जन ---       
भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। कोतवाली शामली में तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर देता है तो जांच कराई जाएगी - उपेंद्र कुमार यादव, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें