झिंझाना। दुकान पर जा रहे युवक ने चार बदमाशों ने बाइक लूट ली। पीड़ित की सूचना पर ग्रामीणों ने बदमाशोंं को गांव में घेर लिया। इस पर तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया।
ख्वाजपुरा निवासी युवक अरशद गांव से देर शाम खाना लेकर बाइक से हरियाणा बार्डर पर दुकान पर जा रहा था। यमुना बांध पर बिडौली सैदान के ईदगाह के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे बाइक लूट ली। अरशद ने गांव में फोन कर दिया। गांववालों ने रास्ते में बुग्गी खड़ी कर दी और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।
खुद को घिरता देख साजिद पर भी फायर झोंक दिया और भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया। बदमाशों से तीन तमंचे, कारतूस व लूटी गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।