फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बीडीसी प्रत्याशी की मौत

Tue, 27 Oct 2015 12:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना । क्षेत्र के गांव नौनांगली के वार्ड नंबर सौ के बीडीसी प्रत्याशी की डेंगू से मौत हो गई। वह पिछले दस दिनों से बुखार से पीड़ित थे। डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में पानीपत रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नौनागंली निवासी भंवर सिंह कोरी वार्ड सौ से बीडीसी प्रत्याशी थे। उन्हें पिछले 10 दिनों से बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि पहले वह कस्बे के ही चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे थे। बाद में उन्हें डेंगू की पुष्टि होने पर कस्बे के चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में शामली रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां भी उन्हें आराम नहीं मिला। बाद में परिजन उन्हें पानीपत ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत होने से समर्थकों और परिजनों में शोक व्याप्त है।

 मृतक भंवर सिंह के पुत्र विकास ने कस्बे के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिसके खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दी गई है। वहीं, उपजिलाधिकारी ऊन रामअवतार गुप्ता ने बताया कि प्रत्याशी की मौत होने पर चुनाव निरस्त नहीं होगा। इस संबंध में सूचना आयोग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें