बाबरी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए क्षेत्र के हींड-बाबरी मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
शुक्रवार शाम रविंद्र पुत्र रतन सिंह निवासी लखान थाना तितावी अपने एक साथी के संग यमुनानगर से नई बाइक लेकर गांव लौट रहे थे। रात होने के कारण रविंद्र गांव कैंडी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार हथियारबंद बदमाशों ने आतंकित करते हुए रविंद्र के साथ मारपीट की तथा 6600 रुपये की नगदी लूट ली।
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक और राहगीर इरशाद से बदमाशों ने 160 रुपये की नकदी लूट ली। दोनों पीड़ितों ने मामले की सूचना बाबरी पुलिस को दी। पुलिस के गांव कैंडी के दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।
चार लोगों का किया चालान बाबरी। पुलिस ने शनिवार को चार युवकों को एक कार में पकड़ लिया था। उनके पास से चार तमंचे बरामद किए थे। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।