फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
शामली। दस दिन पूर्व हुई गोहरनी रामगढ़ में हुई युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी रामगढ़ में धर्मेंद्र की कुछ लोगों ने पीटा था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से गांव निवासी पांच आरोपियों के जितेंद्र, सुरेंद्र, चमनलाल, पूरण सिंह और नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों जितेंद्र, सुरेंद्र, चमनलाल, पूरण सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पांचवां आरोपी नरेंद्र फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद नरेंद्र को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें