फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन का खेल रोकने में प्रशासन फेल 

Fri, 24 Mar 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कांधला में गुजरते रेत से भरे ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली के कैराना में खनन माफिया को न तो सीबीआई का डर है और न ही पुलिस-प्रशासन का। भले ही प्रशासन कितनी सख्ती करने का दावा करता हो, लेकिन हकीकत यह है कि अवैध खनन का धंधा रुक नहीं रहा है। हालांकि पुलिस ने मवी के पास यमुना तट पर रेत खनन पर छापा मारकर ट्रॉली पकड़ ली और दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई दिखाने का प्रयास किया है, लेकिन रात्रि में हरियाणा की ओर से आने वाले ट्रकों पर पुलिस कार्रवाई तो दूर उनको स्वयं ही पुल पार कराकर उनके सही होने का सर्टीफिकेट दे रही है। 
विज्ञापन
  सीबीआई जांच के बावजूद क्षेत्र में चोरी छिपे रेत खनन जारी है। जहां बसेड़ा में कई दिनों तक शांत रहने के बाद रेत माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। वहीं, चार दिन पहले भी रात्रि में हरियाणा की फर्जी रायल्टी लेकर रेत से भरे तीन डंपर यमुना पुल के रास्ते यूपी में प्रवेश कर गए, लेकिन कुछ युवकों द्वारा रात में ही एसपी और एसडीएम को शिकायत करने के बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के बजाय हरियाणा में वापस भेज दिया था। इसके साथ ही बुधवार रात पुलिस ने ग्राम मवी के पास यमुना तट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से अवैध रेत भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस ने मौके से रेत खनन करने के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि रेत खनन करने के आरोप में आरिफ व राशिद निवासी काकौर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। 

शांतिभंग की आशंका में चालान 
कैराना। बुधवार रात्रि मोहल्ला इकबालपुरा में कुछ युवक डीजे बजा कर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान गश्ती पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो एक युवक पुलिस से ही उलझ गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके से शहजाद निवासी इकबालपुरा को गिरफ्तार करके शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें