फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Shamli: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, नलकूप पर दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Feb 2024 05:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Murder in Shamli : शामली में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गांव में नलकूप पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
शामली में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में फतेहपुर गांव के नलकूप पर चाकू से गोदकर मजदूरी करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन




पुलिस को सूचना मिली कि फतेहपुर गांव के जंगल में नलकूप पर युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही सीओ श्रेष्ठा ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। युवक की पहचान सूरज (19) के रूप में हुई। सूरज मकानों में चिनाई कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में तेंदुए की दस्तक: आरवीसी सेंटर के CCTV में हुआ कैद, वन विभाग ने सर्च अभियान किया शुरू

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरज के पिता सुंदर भी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। बताया जा रहा है कि युवक का अन्य युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: रेल और परिवहन पर असर, आज से सब्जी और फलों की आवक हो सकती है प्रभावित

सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें