फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे के कूप से युवती का अधजला शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद। क्षेत्र के गांव सोंहजनी उमरपुर में भूसे के कूप में युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस का मानना है युवती की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है।
शनिवार सुबह गांव सोहजनी उमरपुर निवासी आस मोहम्मद अपने पशुओं के लिए खेत में बनाए गए कूप से भूसा लेने गया था। जब वह भूसे के कूप के निकट पहुंचा तो उसमें आग लगी हुई थी। वह कूप में लगी आग बुझाने के लिए दौड़ा तो उसके अंदर एक युवती का शव जला हुआ नजर आया। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कूप से निकालकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन काफी देर तक भी शव की पहचान न होने पर उसे पुलिस थाने ले गई। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान का कहना है कि शव की पहचान के प्रयास चल रहे है। शव की शनाख्त होने के बाद इस केस का खुलासा हो सकेगा। थाना प्रभारी ने जल्द ही इस घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की युवती के लापता होने की चर्चा
जलालाबाद। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि क्षेत्र की एक युवती शुक्रवार सुबह से लापता है। पुलिस ने उस युवती के परिजनों को मौके पर बुलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। युवती के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को फोन पर युवती के लापता होने की सूचना देते हुए उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। पुलिस कई बिंदुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें