पुलिस ने वारंटी पकड़ा
बाबरी। पुलिस ने शुक्रवार रात बंतीखेड़ा गांव में दबिश देकर भोपाल को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि आरोपी के कोर्ट से गैरहाजिर चलने के कारण वारंट जारी हुआ था। आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया है।
रेत की पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
बाबरी। शनिवार सुबह बुटराड़ा चौराहे पर थानाध्यक्ष नेमचंद ने चेकिंग अभियान के दौरान शामली की ओर से पांच ओवरलोड रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। सभी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया है। टैक्टर-ट्राली में रेत मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था।