फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा किसान को उठा ले गए कार सवार लोग, अपहरण का मचा शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। करनाल हाईवे पर घर से बाइक से खेत जा रहे किसान को कार सवार लोग उठाकर ले गए। जिसके बाद अपहरण का शोर मच गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मोहल्ला गुलशन नगर निवासी फरमान बाइक से मंसूरा में स्थित खेत पर दवा और खाद डालने जा रहा था। फरमान के भाई इंतजार ने बताया कि दोपहर तक जब वह खेत पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो एक बार फोन रिसीव हुआ। तलाश के दौरान आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर के निकट हाईवे पर खेत में डालने वाला खाद का बोरा और दवा पड़ी मिली। आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि युवक को कार सवार लोग उठाकर ले गए है। इंतजार ने कोतवाली और आदर्श मंडी थाने जाकर फरमान को जाने की सूचना दी, लेकिन उसके भाई के बारे में कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि युवक को ले जाने की सूचना परिजनों ने दी है। मामले की जांच की जा रही है। युवक को किसी थाने की पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए ले जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें