कैराना। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात यमुना खादर क्षेत्र में गश्त के दौरान मामौर-सहपत रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से केन में दो लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी फुरकान पुत्र किताबू कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ताला तोड़कर घेर में बंधी गाय चोरी
शामली। हरदेवनगर में सोमवार की रात किसान के घेर का ताला तोड़कर गाय चोरी कर ली गई। मंगलवार सुबह चोरी का पता चला। इसके बाद पीड़ित किसान धर्मपाल सिंह ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना दी। धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने करीब 70 हजार रुपये में गाय खरीदी थी, जो चोरी कर ली गई। पुलिस जांच करने में लगी है।