लापता किशोरी बरामद
गढ़ीपुख्ता। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी करीब पंद्रह दिन पूर्व लापता हो गई थी। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। उधर, परिजन तलाश कर रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार को किशोरी गांव के कुछ युवकों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर देख लिया। जिस पर उसने गांव में परिजनों कॉल करके बता दिया। बताया जाता कि किशोरी के साथ मौजूद युवक किशोरी को लेकर जलालाबाद उतर गया। इस पर किशोरी के परिजनों ने मौके पर जाकर पकड़ लिया, जबकि आरोपी युवक फरार हो गए। परिजन किशोरी को थाने में ले आये। देर शाम तक मामले में ग्रामीण थाने में मौजूद रहे।
पुलिस ने दी मानकपुर में दबिश
गढ़ीपुख्ता। गांव मानकपुर में राशन डीलर की दुकान का आवंटन करने को लेकर लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें बीडीओ थानाभवन डाक्टर पंकज कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस बात को कुछ ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की कर दी थी। बीडीओ ने मामले की शिकायत गढ़ीपुख्ता थाने में की थी। इसके बाद पुलिस ने गढ़ीपुख्ता में दबिश दी।