फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों का चालान
विज्ञापन

जानसठ(मुजफ्फरनगर)। पुलिस विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किए गए दो लोगों का चालान किया। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी पति अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। वहीं दूसरी ओर विद्युत बिल की वसूली करने गई टीम के साथ कस्बे के कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। विद्युत जेई ने सात लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया। विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार, अजय कुमार, आशीष, मोहन सिंह, भीमसेन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे के मोहल्ला गंज निवासी पाजू के यहां विद्युत बकाया वसूल करने गए थे। आरोप है कि विद्युत बकाया मांगने पर परिजनों ने जेई व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर जेई ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने एक आरोपी पाजू को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें