थानाभवन। गांव भैसानी निवासी मुकम्मिल पुत्र मोमीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह तीन वर्ष पूर्व गांव काटका, मुजफ्फरनगर निवासी महिला के साथ हुआ था। आरोप है कि शनिवार को पत्नी ने उसे पानी में जहर पिला दिया। पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
सौतन के चक्कर में महिला को छोड़ा
थानाभवन। गांव भैसानी निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी कि उसका निकाह चार वर्ष पूर्व एक युवक के साथ किया था। इससे उसे दो बच्चे है और अब वह गर्भवती भी है। आरोप है कि पति ने दूसरी महिला के चक्कर में आकर उसे छोड़ दिया है। उसने कार्रवाई की मांग की है।
किन्नर बनकर मांग रहे थे रुपये
थानाभवन। सलमा कालोनी निवासी किन्नर को सूचना मिली कि उनके क्षेत्र में दूसरी जगह से आकर किन्नर रुपये मांग रहे है। इसके बाद किन्नर मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी जांच कराई तो अपने आप को किन्नर बताने वाले दोनों युवक निकले। इसके बाद उनको पुलिस को सौंप दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।