फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर धारदार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। मामूली कहासुनी होने पर पड़ोसियों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव यूसूफपुर चौतरा निवासी भाजपा के सेक्टर प्रभारी सतीश चौहान खेत में कार्य हेतु गांव से मजदूरों को लेने जा रहे थे। जब वह गांव में तेजपाल के घर के पास पहुंचे तो पड़ोस के राजा ने उन्हें को रोक लिया। एक मजदूर को खेत पर ले जाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस विवाद में राजा, तेजपाल, अनिल, मनोज निवासी चौतरा ने गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सतीश गंभीर घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल सतीश को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों और ग्रामीणों ने थाना झिंझाना पहुंचे एसपी शामली अजय कुमार से मिलकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शामली ने थाना प्रभारी ओपी चौधरी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान गांव के राजेंद्र कोरी ने भी आरोपियों पर पूर्व में मारपीट करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें