चढ़त के दौरान ग्रामीण और बराती भिड़े
नांगलसोती। थाना क्षेत्र के गांव कोट सराय उर्फ रायपुर खास में महावीर की पुत्री का विवाह समारोह था। बरात की चढ़त के दौरान डीजे की आवाज और डांस को लेकर बरातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लड़की के पिता ने झगड़े की सूचना नांगल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े में शामिल कोटसराय निवासी रोकी, विक्की, राहुल, सराय आलम निवासी ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया। जबकि बरात में आए कुछ युवक मौके से फरार हो गए। बाद में शांतिपूर्वक विवाह-समारोह आयोजित हुआ।