फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाईवे किनारे फतेहपुर गांव के बस स्टैंड के निकट 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत होना मानकर जांच कर रही है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बाबरी पुलिस को फतेहपुर बस स्टैंड के निकट युवक का शव पड़े होने सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना कि युवक के शरीर पर लगी चोटों से अनुमान है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। बाबरी थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष जयसिंह नागर ने बताया कि युवक की मौत दुर्घटना में होने का अनुमान है। शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव की पहचान होने के बाद असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें