थानाभवन। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री सहित केंद्र सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने थाने में विरोध दर्ज करते हुए तहरीर दी थी।
सोमवार को थाने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को बताया कि रविवार रात कस्बे के ही दो युवकों ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उक्त युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजाज थानवी व शहजाद खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर राजेंद्र मादलपुर, राजेंद्र रोड, गोपाल सैनी, अशोक कोरी, हरिओम उपाध्याय, अनुज संगल, रवि राणा, कोका आदि मौजूद रहे।