फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे की खाईबाड़ी के खिलाफ शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यपुरी में एक घर में छापा मारा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने एक मकान में चल हे सट्टे की खाईबाड़ी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से मुख्य सट्टा किंग के साथ पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच मोबाइल, दो टेबलेट और 25 हजार रुपये नगदी बरामद हुए हैं। मंगलवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर में चल रही सट्टे की खाईबाड़ी की की सूचनाएं एसपी दिनेश कुमार के पास की जा रही थी। एसपी ने मामले में सीओ सिटी एके सिंह और कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार रात सीओ सिटी एके सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने नगर के मोहल्ला आर्यपुरी में जोनी उर्फ संजय पुत्र रोशनलाल के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से जोनी, अशोक, मनोज पुत्र खेड़ीकरमू, अजीज निवासी गुलशननगर, संजय कुमार पुत्र वेदप्रकाश शिवमूर्ति शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल, दो टेबलेट, इसके अलावा सट्टे की खाईबाड़ी संबंध में अन्य सामान और 25 हजार 800 रुपये बरामद किए। पुलिस सभी आरोपियों को कोतवाली में ले आई। देर रात इस मामले में सीओ सिटी एके सिंह की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। उधर, एसपी के आदेश पर की गई इस कार्रवाई से सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया। देर रात कोतवाली में सट्टेेबाजों को छुड़वाने के लिए दलालों का तांता लग गया। सुबह तक सट्टेबाजों को छुड़ाने के लिए दलाल पुलिस को रुपयों का ऑफर करते रहे, लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें