फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर एसडीएम ने शनिवार की शाम छापेमारी कर जेसीबी और मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार सिंह को शनिवार की शाम सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम बुच्चाखेड़ी में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा हैं। इस पर एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया और वह अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। मौके से एसडीएम ने जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर कोतवाली में भिजवा दिया। आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है कि मिट्टी का उपयोग व्यवसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें