शुगर मिल कर्मचारी के साथ मारपीट
शामली। गांव मुंडेटा खुर्द निवासी चंद्रपाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह थानाभवन शुगर मिल में काम करता है। 20 अप्रैल की रात शुगर मिल में काम करने वाले दो व्यक्ति सो रहे थे। उसने उनको काम करने के कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत थानाभवन पुलिस को की गई थी, लेकिन थानाभवन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुत्र और पुत्रवधू पर लगाया आरोप
शामली। मोहल्ला निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र गलत संगत में बैठता है तथा उसकी पुत्रवधू का चाल-चलन खराब है। आरोप है कि वह अपनी पुत्रवधू को रोकता है तो आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है तथा पुत्र उसके साथ मारपीट करता है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।